फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को पढ़ाया संघर्ष और एकजुटता का पाठ, पटवारी बोले- नई ऊर्जा देकर लौटे राहुल

Sun, 09 Nov 2025 06:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीन से मजबूत करने, संघर्षशील बने रहने और एकजुटता को अपना आधार बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी संगठन को मजबूती देने का स्पष्ट रोडमैप देकर लौटे हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने पचमढ़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के साथ विशेष सत्र किया। बैठक समाप्त होने के बाद राहुल गांधी जब भोपाल होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी संगठन को मजबूती देने का स्पष्ट रोडमैप देकर लौटे हैं। उन्होंने हर जिला अध्यक्ष को जमीन पर उतरकर जनता के साथ जुड़ने का मंत्र दिया है।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट के जरिए दिया संघर्ष का संदेश
सत्र की खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के साथ मार्शल आर्ट की पोशाक पहनकर फिटनेस और फोकस पर आधारित 30 मिनट का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति भी मार्शल आर्ट की तरह है। गिरोगे, लेकिन फिर उठकर लड़ना ही जीत की कुंजी है। भाजपा की विचारधारा से मुकाबला मोहब्बत और धैर्य से करना है। राहुल ने समझाया कि नकारात्मकता का जवाब सकारात्मकता से देना है और मोहब्बत की दुकान का संदेश संगठन के हर स्तर पर पहुंचना चाहिए।

2028 का लक्ष्य,हर जिले में मजबूती
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कई जगह बेहद मामूली अंतर से चुनाव हारी है और इसे बदलने के लिए संगठन को एकजुट होकर हर घर तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा निराश होने की जरूरत नहीं है, मेहनत की जरूरत है। खुद के लिए नहीं, संगठन के लिए काम कीजिए। 2028 में कांग्रेस सरकार बनाना हमारा साझा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसी सोच को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। जयवर्धन सिंह ने बताया कि राहुल ने उनके परिवार के साथ समय बिताया और संविधान की प्रति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन



यह भी पढें-सारंग बोले-यूथ कांग्रेस चुनाव में हुई वोट चोरी, युवाओं से पैसे भी वसूले

गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर यात्रा का समापन
रविवार सुबह राहुल गांधी पचमढ़ी के गांधी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी द्वारा 1989 में अनावरण की गई गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्थानीय कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त चर्चा के बाद वह हेलीपैड के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


यह भी पढें-राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, बोले- BJP ने एमपी में भी वोट चोरी की, SIR से कर रहे कवर


पटवारी ने दी विदाई, बोले- जमीन से जुड़े संगठन का ब्लूप्रिंट तैयार हुआ
भोपाल एयरपोर्ट पर विदाई देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल जी ने संगठन की धड़कन को समझते हुए जिलाध्यक्षों को स्पष्ट दिशा दी है। उनका मंत्र है समन्वय, संघर्ष और जनता के साथ सीधा संवाद। यह यात्रा कांग्रेस को नई ऊर्जा देगी। पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों के साथ विशेष सत्र के बाद राहुल गांधी दिल्ली रवाना हुए, जहां उन्होंने संगठन को जमीन से मजबूत करने, एकजुट रहने और संघर्ष के लिए तैयार रहने का स्पष्ट संदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें