फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जनविश्वास या परफॉर्मेंस टेस्ट? आज से अफसरों की फील्ड में हाजिरी, हर जिले का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Fri, 07 Aug 2026 09:32 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आज से 'जनविश्वास अभियान-2026' शुरू हो रहा है। हर शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी जनता के बीच जाकर योजनाओं की हकीकत परखेंगे, वहीं जिलों के कामकाज का ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार का शुक्रवार से शुरू हो रहा 'जनविश्वास अभियान-2026' केवल जनसुनवाई कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि अफसरों के कामकाज की सबसे बड़ी परीक्षा भी बनेगा। अभियान के तहत मुख्यमंत्री  मोहन यादव छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद हर शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री, कलेक्टर और विभागीय अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और लोकसेवाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे। अभियान की खास बात यह है कि प्रत्येक जिले के प्रदर्शन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग को अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी किसी भी जिले का औचक दौरा कर सकेंगे। दौरे के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसेवाओं की गुणवत्ता और शिकायतों के निराकरण की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के लिए मुश्किल होते जा रहे उपचुनाव, दो सीटें हारी, दो पर जीत का अंतर भी घटा

शिकायतों के निराकरण पर होगी साप्ताहिक समीक्षा 
सरकार ने साफ किया है कि जिलों की साप्ताहिक समीक्षा शिकायतों के निराकरण और मैदानी निरीक्षण के आधार पर होगी। अभियान के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी, समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों की प्रगति का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-सा जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दिल्ली दौरे पर सीएम ने भाजपा अध्यक्ष नवीन, केंद्रीय मंत्री यादव, पाटिल और लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

जिले में होंगे औचक निरीक्षण भी होंगे 
अभियान के तहत हर शुक्रवार मुख्यमंत्री या प्रभारी मंत्री किसी न किसी जिले में रहेंगे। वहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेंगे। अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए जाएंगे और उनकी प्रगति की निगरानी भी होगी। अपने दौरे के दौरान मंत्री और अधिकारी संबंधित जिले के स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल, सामुदायिक भवन, सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण भी करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें