देशभर में वक्फ संशोधन बिल का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह विरोध दोपहर 2 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में होगा, जिसका ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) नेतृत्व करेगा। कांग्रेस विधायक और एआईएमपीएलबी के सदस्य आरिफ मसूद ने इस अवसर पर आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कानून स्वीकार नहीं किया जा सकता, और इसी के विरोध में दोपहर 2 से 4 बजे तक धरना दिया जाएगा।