फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रहलाद सिंह पटेल का नदी उद्गम संरक्षण अभियान’ शुरू,101 नदियों के उद्गम स्थल की यात्रा कर चुके मंत्री

Fri, 05 Sep 2025 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जलवायु परिवर्तन और जल संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘उद्गम मानस यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से मंत्री पटेल लोगों को नदियों और प्रकृति से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक वे 101 नदियों के उद्गम स्थल का दौरा कर चुके हैं और उनका लक्ष्य 108 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुंचना है।
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद पटेल अमरकंटक में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जलवायु परिवर्तन और जल संकट के मद्देनजर नदी संरक्षण हेतु ‘उद्गम मानस यात्रा’ का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य जनजागरण के माध्यम से लोगों को नदियों और प्रकृति से जोड़ना है। मंत्री पटेल अब तक 101 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुंच चुके हैं। वे नर्मदा परिक्रमावासी होने के नाते इस यात्रा को मां नर्मदा के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 108 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुंचना है। स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव है। हर छोटी नदी के संरक्षण से ही बड़ी नदियां जीवित रह सकती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव का सिंघार पर हमला, बोले-कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ, जनता माफ नहीं करेगी
विज्ञापन


नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि नदी है, तो सदी है। मध्य प्रदेश की पहचान उसकी नदियों से है। जब तक सहायक नदियां सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक नर्मदा जैसी वृहद नदियां जीवित नहीं रह पाएंगी। हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और हरित वातावरण में सांस ले सकें। यह अभियान धीरे-धीरे जनभागीदारी पर आधारित मॉडल बन रहा है। सरकारी प्रयासों से आगे बढ़कर यह पहल मध्य प्रदेश और पूरे देश में जल संरक्षण का प्रेरक उदाहरण बन रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बाड़ वाले गणेश मंदिर में शिवराज ने किया पूजन,जनता से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें