फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा समाप्ति पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार बोले-हजारों परिवारों का भविष्य संकट में

Wed, 20 May 2026 07:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं खत्म करने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हजारों कर्मचारियों की नौकरी जाने से आदिवासी क्षेत्रों में काम प्रभावित होगा और कई परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं।  सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों में कार्यरत पेसा प्रेरकों की सेवाएं लगातार जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं खत्म किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों में कार्यरत पेसा प्रेरकों की सेवाएं लगातार जारी रखने की मांग की है। सिंघार ने कहा कि पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम यानी पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में हजारों प्रेरकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने बजट का हवाला देकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इससे आदिवासी इलाकों में सरकारी योजनाओं का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन


एक झटके में खत्म कर दी हजारों की नौकरी
नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि सरकार ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हजारों मोबिलाइजर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि यही कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों के सरकारी योजनाओं से जुड़े फॉर्म भरवाते थे और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करते थे। सिंघार ने कहा कि कई लोगों ने नौकरी के भरोसे कर्ज लिया, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भविष्य के सपने देखे, लेकिन सरकार ने एक फैसले से हजारों परिवारों को संकट में धकेल दिया।

यह भी पढें-मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 47 डिग्री पहुंचा पारा; अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट
विज्ञापन



सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि क्या सरकार इन कर्मचारियों की जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों की भर्ती करना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब मांगते हुए पूछा कि आखिर इन मोबिलाइजर्स को वापस लिया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढें-मोबाइल बनेगा प्रिंटिंग-पैकेजिंग का डिजिटल क्लासरूम, MCU ने विकसित किया एप, मिलेगा लाइव रैंकिंग सिस्टम


शिवराज सरकार में हुई थी नियुक्ति
पत्र में सिंघार ने उल्लेख किया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में पेसा प्रेरकों की नियुक्ति हुई थी और 15 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्वारा इसका औपचारिक शुभारंभ भी किया गया था। उन्होंने कहा कि करीब 5 हजार प्रेरकों के हित और पेसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को देखते हुए सरकार को तुरंत ठोस फैसला लेना चाहिए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें