फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में नकली तरीके से पक रहे फल, आम और तरबूज की जांच से मचा हड़कंप, मंडी में मिला रिपनर केमिकल

Wed, 20 May 2026 07:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करोंद मंडी और लालघाटी में छापेमार कार्रवाई कर फलों को पकाने वाला येलो रिप केमिकल जब्त किया। आम, तरबूज और खरबूज के कई नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक गर्मी के मौसम में फलों की मांग बढ़ने के साथ कृत्रिम तरीके से पकाने का खेल भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में गर्मी के सीजन में फलों को जल्दी पकाकर बेचने का खेल सामने आने लगा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को करोंद मंडी, लालघाटी और मिनाल रेजिडेंसी इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आम, तरबूज और खरबूज के नमूने जब्त किए। जांच के दौरान करोंद मंडी से फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने में इस्तेमाल होने वाला येलो रिप केमिकल भी बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर भर में औचक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने एक दर्जन से ज्यादा फल दुकानों पर छापेमार जांच की और संदिग्ध फलों के सैंपल लिए।
विज्ञापन


करोंद मंडी में मिला फल पकाने वाला केमिकल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़ की टीम ने करोंद फल मंडी स्थित दुकान नंबर 18 सईद फ्रूट कंपनी पर कार्रवाई की। जांच के दौरान वहां से फलों को जल्दी पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा येलो रिप (एथिलीन रिपनर) जब्त किया गया। अधिकारियों को आशंका है कि बाजार में केमिकल से पकाए गए आम बेचे जा रहे थे। इसी के चलते आम के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 47 डिग्री पहुंचा पारा; अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट
विज्ञापन



आम-तरबूज के लिए गए सैंपल
करोंद स्थित न्यू फ्रूट-सब्जी मंडी में भी जांच अभियान चलाया गया। यहां दुकान नंबर 13 पर संचालित फल दुकान से तरबूज और आम के नमूने लिए गए। विभाग की टीम ने विक्रय रसीदों की भी जांच की और फलों की गुणवत्ता परखी। लालघाटी क्षेत्र में भी कई फल दुकानों पर जांच की गई। यहां से तरबूज, खरबूज और आम के संदिग्ध लॉट के सैंपल एकत्र किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मोबाइल बनेगा प्रिंटिंग-पैकेजिंग का डिजिटल क्लासरूम, MCU ने विकसित किया एप, मिलेगा लाइव रैंकिंग सिस्टम

गर्मी में बढ़ा मिलावटी फलों का खतरा
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक गर्मी के मौसम में फलों की मांग बढ़ने के साथ कृत्रिम तरीके से पकाने का खेल भी बढ़ जाता है। ऐसे में आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें