फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डेढ़ घंटे रहेंगे, अदाणी, कुमारमंगलम बिड़ला भी रहेंगे मौजूद

Thu, 20 Feb 2025 10:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 फरवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समिट में देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों की उपस्थिति होगी, जिनमें गौतम अदाणी, कुमारमंगलम बिड़ला, और अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल हैं।
विज्ञापन
जीआईएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 फरवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री समिट में डेढ़ घंटे रुकेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। जीआईएस में उद्योगपति गौतम अदाणी और कुमारमंगलम बिड़ला भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राजभवन से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (जीआईएस स्थल) तक जाएंगे, इस दौरान वे पॉलिटेक्निक स्क्वायर और बोट क्लब से होकर गुजरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उन्हें मध्य प्रदेश की औद्योगिक प्रगति पर केंद्रित एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश एक्सपीरियंस जोन का भी दौरा करेंगे, जहां मध्य प्रदेश की विरासत और विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वोल मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े उद्योगपति और निवेशकों ने अपनी सहमति दे दी है। 

पीएम और सीएम के बगल में बैठेंगे उद्योगपति 
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साथ में बैठेंगे। दोनों के बगल में आमंत्रित निवेशक और उद्योगपति बैठेंगे। इसके अलावा अन्य मेहमानों और मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस हॉल की क्षमता 3000 लोगों के बैठने की है। 
विज्ञापन


महाकाल और सांची भ्रमण की ज्यादा मंशा 
देश और विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों से उनके जीआईएस के बाद मध्य प्रदेश घूमने को लेकर च्वाइस मांगी गई थी। इसमें रातीबड़ टाइगर रिजर्व, भीमबेटका, उज्जैन स्थित महाकाल और सांची समेत अन्य विकल्प दिए गए थे। इसमें सबसे ज्यादा उज्जैन स्थित महाकाल और सांची स्थित स्तूप घूमने की इच्छा मेहमानों ने जताई है। 

ई बसें चलाई जाएंगी 
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के परिसर में समिट तक के लिए वीवीआईपी मेहमानों के वाहनों के लिए ही पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बाकी लोगों के लिए आसपास पार्किग स्थल बनाएं गए हैं। समिट परिसर तक पहुंचाने के लिए 50 से ज्यादा ई-बसें और ट्रैवलर की व्यवस्था की गई है। यह आमंत्रित लोगों को पार्किंग और होटल से समिट स्थल तक पहुंचाएगी।

अदाणी समेत कई उद्योगपतियों ने दी सहमति 
जीआईएस में शामिल होने के लिए 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए है। इसमें से करीब 18 हजार लोगों ने जीआईएस में शामिल होने की अपनी सहमति भी दी है। वहीं, बड़े नामों में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमारमंगलम बिड़ला, रिलायंस ग्रुप से मुकेश अंबानी विदेश में होने के चलते उनके परिवार से कोई सदस्य शामिल हो सकता है। इसके अलावा टाटा ट्रस्ट के नोएल टाटा, फोर्स मोटर्स के अभय फिरोदिया, गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन नादिर गोदरेज, आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी समेत कई बड़े लोगों ने समिट में शामिल होने की सहमति दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें