लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बैरसिया तहसील के ग्राम दामखेड़ा का है, जहां पटवारी अविनाश सिंह ने सीमांकन कराने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी को 15 हजार की पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इंसाफ खां, निवासी झीलकारिया खुर्द, तहसील बैरसिया, ने 10 जून 2025 को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें बताया गया कि उसके पिता द्वारा पैतृक भूमि का बंटवारा एक वर्ष पूर्व चार बेटों में कर दिया गया है। अब वह उस भूमि का सीमांकन करवाना चाहता था।