फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पद्म विलोचन शुक्ला बने बड़वानी के नए पुलिस अधीक्षक, कैबिनेट बैठक से पहले सौंपी कमान

Sun, 01 Mar 2026 09:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकार ने बड़वानी जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पद्म विलोचन शुक्ला की नियुक्ति की है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस पद्य विलोचन शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मोहन मंत्रिमंडल की पहली कृषि कैबिनेट बैठक से पहले जारी आदेश में शुक्ला को बड़वानी की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व एसपी जगदीश डावर एक माह पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद से जिले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्य संचालित हो रहा था। अब नियमित नियुक्ति के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को स्थिरता आएगी। पद्म विलोचन शुक्ला इससे पहले पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर के पद पर पदस्थ थे। वे भोपाल में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात) तथा झाबुआ के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में होली की खुशी दोगुनी, तीन मार्च के साथ अब चार मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश
विज्ञापन


झाबुआ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से '3डी अभियान' शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य तीन सामाजिक बुराइयों डीजे (तेज ध्वनि), दारू (शराब) और दापा (दहेज प्रथा का एक रूप) पर रोक लगाना था। इस पहल को सामाजिक जागरूकता के प्रयास के रूप में सराहा गया था। नई जिम्मेदारी के साथ अब शुक्ला के सामने पहले ही दिन कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के साथ ही आने वाले समय में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अहम चुनौती होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मोहन सरकार की पहली 'कृषि कैबिनेट' बैठक सोमवार को, नागलवाड़ी से तय होगी निमाड़ के विकास की दिशा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें