फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गंगा जमना स्कूल पर ओवैसी बोले- इनको मुसलमान और हिजाब से नफरत, गृहमंत्री ने किया पलटवार

Fri, 09 Jun 2023 12:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ओवैसी ने लव जिहाद पर कहा कि मध्य प्रदेश में सांसद साध्वी प्रज्ञा के कहने पर एक लड़की को द केरल स्टेारी फिल्म दिखाई गई। उस फिल्म को देखने के बाद लड़की अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ भाग। ओवैसी ने कहा कि यह इश्क का मामला है भाई, आप सब कबाब में हड्डी क्यों बनते हो। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दमोह स्कूल मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। ओवैसी ने गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनको मुसलमान और हिजाब दोनों से नफरत है। ओवैसी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के प्रत्येक कुचक्र को कुचल दिया जाएगा।

विज्ञापन


दमोह के गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई के मामले में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पोस्टर में बच्चियों ने स्कार्फ पहना था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत हिजाब समझ लिया। साथ ही कहा कि हम स्कूल में जबरन हिजाब नहीं पहनने देंगे। ओवैसी ने कहा कि कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट दी कि यह सब गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उनको कह दिया कि तुमने गलत रिपोर्ट दी है। ओवैसी ने कहा कि इनको मुसलमान और बच्चियों के हिजाब पहनने दोनों से नफरत है। 

आप कबाब में हड्डी क्यों बनते हो?
ओवैसी ने लव जिहाद पर कहा कि मध्य प्रदेश में सांसद साध्वी प्रज्ञा के कहने पर एक लड़की को 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखाई गई। उस फिल्म को देखने के बाद लड़की अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। ओवैसी ने कहा कि यह इश्क का मामला है भाई, आप सब कबाब में हड्डी क्यों बनते हो?

  

विज्ञापन

विदेश जाने की भी पड़ताल की जाएगी 
ओवैसी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के प्रत्येक कुचक्र को कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने दमोह के स्कूल के मामले में कितनी लंबी तकरीर की है। साक्षी या श्रद्धा के संबंध में एक शब्द नहीं बोला, यही जेहादी मानसिकता है। दमोह स्कूल के मामले में एसपी को सारे बिंदुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। स्कूल संचालकों के विदेश जाने की भी पड़ताल की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें