फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आवासीय इलाकों में कारोबार पर कार्रवाई का विरोध, व्यापारियों ने मिक्स्ड लैंड यूज लागू करने की मांग की

Sat, 25 Jul 2026 07:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आवासीय इलाकों में चल रही दुकानों और दूसरे कारोबार पर नगर निगम के नोटिस से व्यापारियों में नाराजगी है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कार्रवाई रोकने और नया मास्टर प्लान आने तक मिक्स्ड लैंड यूज की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
भोपाल चैंबर ने निगम की कार्रवाई पर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में आवासीय परिसरों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। दरअसल निगम की तरफ से दुकानदारों को नोटिश जारी किए गए। इसको लेकर  भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर निगम की ओर से जारी किए जा रहे नोटिसों का विरोध किया है। चेंबर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक व्यापारियों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई रोक दी जाए। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों और मुख्य सड़कों पर मिक्स्ड लैंड यूज (Mixed Land Use) की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP IAS Transfer: GIS-2027 की कमान मंडलोई को, खाड़े सचिव CMO, लक्ष्यकार बने इंदौर आयुक्त, कटेसरिया रतलाम DM

10 दिन में दुकानें बंद करने का नोटिस
चैंबर के अनुसार नगर निगम ने शहर में करीब 30 हजार व्यापारियों को 10 दिन के भीतर दुकानें बंद करने के नोटिस दिए हैं। गोविंद गोयल ने कहा कि जिन दुकानों में व्यापारी लंबे समय से कारोबार कर रहे हैं, उन्हें अचानक बंद कराने से पहले उनके पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार होना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि कई व्यापारियों के पास नगर निगम का लाइसेंस,जीएसटी रजिस्ट्रेशन और गुमास्ता समेत जरूरी दस्तावेज हैं। ऐसे में उन्हें कारोबार बंद करने के लिए नोटिस दिए जाने की वजह और कार्रवाई की प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएस बर्णवाल से वरिष्ठ IAS डॉ. राजेश राजौरा मंत्रालय से बाहर हुए, नरोन्हा प्रशासन अकादमी भेजा गया

नए मास्टर प्लान तक कार्रवाई रोकने की मांग
भोपाल चैंबर ने सरकार और प्रशासन के सामने व्यापारियों को राहत देने के लिए कई मांगें रखी हैं। चैंबर का कहना है कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक मार्गों पर मिक्स्ड लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे लंबे समय से चल रहे कारोबार को नियमानुसार संचालित करने का रास्ता साफ हो सके। चैंबर ने मांग की है कि जब तक भोपाल का नया मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही बिना वैकल्पिक स्थान या पुनर्वास की व्यवस्था किए किसी व्यापारी को हटाया नहीं जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित, सीबीआई और परिजनों ने किया विरोध

मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन
गोविंद गोयल ने बताया कि इस मामले को लेकर चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन दे चुका है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी होने की बात कहते हुए इसे देखने का आश्वासन दिया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश में मेडिकल पढ़ाई होगी सस्ती, नीट मेरिट छात्रों की फीस एक-तिहाई घटेगी

छोटे व्यापारियों पर संकट का आरोप
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि यदि बिना समाधान के बड़े पैमाने पर दुकानें बंद कराई गईं तो छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उनका दावा है कि इससे व्यापारियों का वर्षों का निवेश प्रभावित होगा और बड़े कारोबारी समूहों को फायदा मिल सकता है। गोविंद गोयल ने सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चैंबर प्रशासन के साथ चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन जब तक व्यापारियों के लिए स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक नगर निगम की कार्रवाई को रोकना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें