फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोले- लाड़ली बहना योजना बंद होने का अंदेशा सही, कहां है आप मामा जी

Tue, 09 Jan 2024 12:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के बंद होने की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने आशंका जताई है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा की सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लाड़ली बहना योजना बंद करने का अंदेशा सही निकल रहा है। सरकार के लिए योजना में पैसे देने का संकट सामने खड़ा है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जनवरी की 8वीं किस्त के लिए 1,596 करोड़ रुपए का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाया है। 10 जनवरी को तो लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि जैसे तैसे आ जाएगी, लेकिन फरवरी की किस्त को लेकर विभाग बेहद परेशान और असमंजस में है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से फरवरी की किस्त जारी करने के लिए बजट मांगा है. जबकि, वित्त विभाग ने 38 से अधिक योजनाओं में बिना अनुमति वित्तीय आहरण पर पहले ही रोक लगा दी गई है। उन्होंने आगे लिखा कि कहा है आप मामा जी! बहनों के लिए कुछ तो करिए। 
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को शुरू की थी। इसमें महिलाओं को शुरुआत में एक हजार रुपए दिए जा रहे थे। इसके बाद इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किए गए। इसके बाद भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक बढ़ाने का भी वादा किया गया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें