फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'एक पेड़ मां के नाम' भोपाल में एक दिन में लगेंगे 12 लाख पौधे, छह जुलाई को बड़ा पौधरोपण का कार्यक्रम

Thu, 27 Jun 2024 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में छह जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत पौधरोपण का बड़ा कार्यक्रम होगा। एक दिन में शहर में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम से जनता को जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में भोपाल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें छह जुलाई को भोपाल में एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दिन व्यापक पौधारोपण होगा। एक दिन में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इस पौधरोपण कार्यक्रम से जन जन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन पूरे जिले में पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक स्थान पर विशाल जन भागीदारी वाला कार्यक्रम भी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण की बारीकी से तैयारी करने को कहा। बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें