फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गोविंद सिंह के बयान पर CM बोले- कांग्रेस के लिए नेहरू-गांधी खानदान के अलावा दूसरा कोई महापुरुष नहीं

Sun, 16 Apr 2023 12:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रानी कमलापति पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान को भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। भाजपा ने रानी कमलापति के अपमान को बताया आदिवासियों को अपमान। भाजपा ने सोनिया से लेकर कमलनाथ तक दागे सवाल। पूछा आप सहमत है कि गोविंद सिंह के बयान से। 

  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी कमलापति को लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक हैं। भाजपा ने रानी कमलापति के अपमान को गोड़ों का अपमान बताया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता सोनिया गांधी से लेकर कमलनाथ तक सवाल दांगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला। रविवार को सीएम ने कहा कि गांधी नेहरू परिवार के अलावा कांग्रेस के लिए देश में कोई दूसरा महापुरुष और क्रांतिकारी ही नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस सिर्फ एक खानदान का नाम जानती है। वह भी गांधी- नेहरू खानदान। उस खानदान के अलावा कोई महापुरुष हुआ ही नहीं। रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिंदू शासक थी, गोड रानी थी, स्वाभिमानी थी। जब छल और कपट से उनको लगा की दोस्त मोहम्मद खान की सेना जीत जाएगी तो उन्होंने छोटे तालाब में जल समाधी ली थी। छोटे तालाब और बड़े तालाब के पानी में आज भी उनके बलिदान की गुंज सुनाई देती है। हम तो बचपन से पढ़ते थे कि ताल तो बड़ा ताल बाकी सब तलैया। रानी तो कमलापति। यह कमला पार्क नाम किसके नाम पर रखा गया। कांग्रेस बताएं।
 
भाजपा महापुरुषों का कर रही महिमामंडन
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी क्रांतिकारियों और देश के बाकी महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। मुझे गर्व है कि भाजपा की सरकार आने के बाद सभी महापुरुष और क्रांतिकारियों को महिमामंडन करने और उनके बलिदान और उनके काम को सामने लाने का काम किया जा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया।
विज्ञापन

 
भाजपा कर रही तो तकलीफ हो रही
सीएम ने कहा कि एक खानदान का नाम जपने वालो कम से कम हमारी गौरव, आदिवासी भाई बहनों की गौरव महिला रानी कमलापति का अपमान तो मत करो। तुमने तो उनके लिए कुछ किया नहीं। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है तो तकलीफ हो रही हैं।

यह प्रदेश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान
मेडम सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि वह रानी कमलापति को जानती है? या कांग्रेस का यही दृष्टिकोण है। यह अपमान प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। यह अपमान एक प्रतापी महिला जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनका अपमान है। यह हमारी संस्कृति, जीवनमूल्यों और परंपरा का अपमान है। इस अपमान को प्रदेश और देश सहन नहीं करेंगा।

यह बोला था गोविंद सिंह ने 
रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम में भाषण में गोविंद सिंह ने यह बयान दिया। इस पर भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। 

कौन थी रानी कमलापति
रानी कमलापति 18वीं शताब्दी की भारत की एक रानी और वीरांगना थीं। वह भोपाल से 50  किलोमीटर दूर स्थित गिन्नौरगढ़ के गोंड राजा निजाम शाह की पत्नी थीं। नवम्बर 2021 में भोपाल के 'हबीबगंज' नामक रेलवे स्टेशन का नाम 'रानी कमलपति रेल्वे स्टेशन' किया गया। 16वीं सदी में भोपाल गोंड शासकों के अधीन था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें