फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन मेला: सीएम के आदेश पर बढ़ाई गई मेला अवधि, अब 9 अप्रैल तक गाड़ी खरीदने पर मिलेगा टैक्स में छूट

Sun, 30 Mar 2025 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर उज्जैन विक्रम व्यापार मेले की अवधि अब 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, 2024-25 के लिए गैर परिवहन वाहनों पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट की समय सीमा भी बढ़ाई गई है, जो पहले 30 मार्च तक थी। अब वाहन मालिक 9 अप्रैल तक इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर उज्जैन विक्रम व्यापार मेले की अवधि अब 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसी के तहत, परिवहन सचिव  मनीष सिंह ने एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के तहत, राज्य सरकार ने 14 जनवरी 2025 को जारी की गई अधिसूचना में गैर परिवहन वाहनों (जैसे मोटरसाइकिल, मोटर कार, निजी ओमनी बस) और हल्के परिवहन वाहनों पर 2024-25 के लिए विक्रम व्यापार मेला अवधि के दौरान मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट दी थी।यह छूट पहले 30 मार्च 2025 तक थी। अब, मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मेला अवधि को 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ाया गया है और इसी के साथ छूट की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। यानी अब 9 अप्रैल 2025 तक इन वाहनों पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP News: आईएम बीजेपी फ्यूचर टीम के साथ वीडी और बांसुरी स्वराज ने सुना मन की बात, महुआ कुकीज का भी हुआ जिक्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें