फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में ओल्ड एज होम शीघ्र होगा शुरू, सीएम बोले- दिव्यांग की सेवा सच्चे अर्थों में परमात्मा की सेवा

Mon, 28 Jul 2025 08:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिव्यांगजन ईश्वर के विशेष अंश हैं और उनकी सेवा करना वास्तव में परमात्मा की सेवा है। वे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ जरूर पहुंचे। उन्होंने हेल्पलाइन सेवा को और प्रभावी बनाने पर भी ज़ोर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “दिव्यांगजन परमात्मा का परम अंश हैं और इनकी सेवा वास्तव में ईश्वर की सेवा है। वे सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ उनकी आवश्यकता के अनुसार सुनिश्चित रूप से पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन हेल्पलाइन नंबर 1800-233-4397 के माध्यम से जरूरतमंदों को लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। यह सेवा दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी बनाकर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: कृषि मंत्री शिवराज के काफिले में सुरक्षा चूक, बुलेटप्रूफ कार को रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 9.57 लाख दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड (UDID Card) बनाए जा चुके हैं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख पेंशनधारकों को प्रति माह ₹339 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा रही है। इनमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भी शामिल हैं। राज्य सरकार दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। अभी तक 2500 से अधिक दिव्यांगजनों को शासकीय सेवाओं में नियुक्ति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रभावी रूप से कार्य करें और इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पहले दिन दिवंगतों को किया नमन

बैठक में यह भी बताया गया कि राजधानी भोपाल के पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 23.96 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ओल्ड एज होम शीघ्र ही प्रारंभ होगा। यह वृद्धाश्रम सेवा शुल्क के आधार पर संचालित किया जाएगा और इसमें वरिष्ठ नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- भोपाल लव-ड्रग्स जिहाद: ड्रग्स तस्कर यासीन ‘मछली’ पर एक और मामला दर्ज, कॉलेज छात्र के अपहरण और लूट का आरोप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें