फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब नीट में डेढ़ लाख के अंदर रैंकिंग आने पर ही मिलेगा मेधावी विद्यार्थी योजना लाभ

Wed, 11 Jun 2025 09:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी योजना में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ऑल इंडिया रैंकिंग में 1.5 लाख के भीतर आने वाले विद्यार्थी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस और शुल्क में छूट का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैकिंग में डेढ़ लाख के अंदर अंक पाने वाले विद्याथिर्यों को एमबीबीएस की फीस में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत छूट का लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंगलवार को आयोजित कैबिनेट में रखा गया। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रस्ताव के अनुसार शासकीय मेडिकल कॉलेजों की फीस और ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति के लिए विद्याथिर्यों को योजना के तहत अधिकतम शुल्क की राशि प्रतिपूर्ति के रूप में स्कॉलरशिप के रूप में मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लोकायुक्त की ट्रेप कार्रवाई: 8 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया आईसीआईसीआई बैंक रिकवरी एजेंट
विज्ञापन


यदि पाठयक्रम में प्रवेश पर अधिक राशि लगती है तो शेष राशि योजना में बिना ब्याज के ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। यह ऋण पूर्ण रूप से तब माफ होगी, जब विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद पांच वर्ष तक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देंगे। अगर पढ़ाई करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं नहीं देते हैं तो उन्हें यह राशि ब्याज सहित चुकाना होगा। ढाई वर्ष तक सेवाएं करने पर फीस की राशि का 50 फीसदी लोन चुकना माना जाएगा। यह माना जा रहा है कि यह व्यवस्था आगामी सत्र के विद्यार्थियों पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें