फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने की वीडी से मुलाकात, नाराज नेताओं की मान मनौव्वल का सिलसिला जारी

Sun, 07 May 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मिश्रा ने भोपाल भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद से मुलाकात की। मिश्रा ने कहा कि उनकी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के अगले ही दिन ग्वालियर से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भोपाल पहुंचे। मिश्रा ने भोपाल भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद से मुलाकात की। मिश्रा ने कहा कि उनकी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई। उनकी पार्टी में कोई नाराजगी नहीं हैं। हालांकि, बातचीत में उन्होंने संगठन में संवादहीनता को खत्म करने की बात रखी है। 
विज्ञापन


बता दें, भाजपा ने अपने नाराज और असंतुष्ट नेताओं को साधने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। सत्तन ने मुलाकात को सकारात्मक बताया था। अब रविवार को भोपाल में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रिश्तेदार व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच मुलाकात को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। 

2018 में हार गए थे मिश्रा
अनूप मिश्रा 2018 में भितरवार से चुनाव हार गए थे। वे उस वक्त ग्वालियर दक्षिण सीट से टिकट मांग रहे थे। वहीं, नगर निगम के चुनाव में भी मिश्रा ने महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें