मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके माध्यम से जीएसटी की 5 प्रतिशत दर के दायरे में 99 प्रतिशत वस्तुएं आ गई हैं। सोमवार 22 सितंबर नवरात्र के दिन से यह हमारे लिए एक तरह से बचत उत्सव शुरू होगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि सभी नागरिक गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने रविवार की शाम प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात मीडिया को दिए संदेश में कहा कि नवरात्रि का शुभारंभ जीएसटी बचत उत्सव से हो रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के हित में है।