फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाथ बोले- शिवराज जी किसानों की आय नहीं, हाय दोगुनी हुई, सीएम बोले- वो तो हाय-हाय ही करेंगे

Tue, 25 Apr 2023 01:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में श्री महाकाल लोक के बाद रामरजा लोक भी बनेगा, वनवासी रामलोक भी बनेगा, देवीलोक सलकनपुर, मां पीतांबरा दतिया में वहां भी कारीडोर बनेगा।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को झूठ की मशीन बताते हुए कहा कि किसानों की आय नहीं हाय दोगुनी हुई। इस पर सीएम शिवराज ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वो तो हाय-हाय ही करेंगे।  

विज्ञापन

 
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, शिवराज जी जनता आप को पहले से ही झूठ की मशीन कहती हैं, लेकिन अब तो आपने प्रधानमंत्री को भी अपने झूठ में शामिल कर लिया। आपने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी हो गई है। मैं आपको बताता हूं कि मध्य प्रदेश में किसानों की आय नहीं, हाय दोगुनी हो गई है और किसानों की यह हाय आपको ऐसी लगेगी कि सत्ता आपको बाय कहने वाली है। आपने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी। आपने किसानों को एमएसपी पर मिलने वाला बोनस बंद कर दिया। आपने 34 लाख किसानों को डिफाल्टर बना दिया। आपने किसानों की बिजली महंगी कर दी। आपने किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं दिया। मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी पहले की तुलना में कम हो गई है। किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। इसीलिए मैं आपसे कह रहा हूं कि झूठ बोलना बंद कर दीजिए।  

नाथ बेचारे किसान की बात क्या जानें : शिवराज
वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा, 'जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। वो तो हाय-हाय ही करेंगे। मैं अकेले रीवा का उदाहरण दे रहा हूं। गेहूं का उत्पादन साढ़े चार गुना हो गया, जाकर देख लें। धान का उत्पादन साढ़े पांच गुना हो गया। सरसों का उत्पादन 35 गुना हो गया है। मूंग का उत्पादन सात गुना हो गया है। अब कमलनाथ बेचारे किसान की बात क्या जानें। खेती से उनका वास्ता क्या है।
विज्ञापन

 
17 साल से काम कर रहे, जलने वाले जलें
सीएम ने कहा कि श्री महाकाल लोक कब बना, सलकनपुर देवी लोक की कब बातें हुई थी। हम तो 17 साल से काम कर रहे हैं। चुनाव देखकर चार लाख किमी सड़कें बनाई क्या? कांग्रेसियों से पूछना चाहता हूं, कांग्रेस, राजा, नवाब सब ने साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई की। 50 साल कांग्रेस ने राज करके कितनी सिंचाई की? हमने सिंचाई 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा दी। बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट था, जो हमने 28 हजार मेगावाट कर दिया। विकास तो भारतीय जनता पार्टी में होता है। अब ऐसा थोडी है कि विकास बंद कर दें। विकास जारी रहेगा, जलने वाले जलते रहें।

प्रदेश में रामराजा लोक भी बनेगा
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में श्री महाकाल लोक के बाद रामराजा लोक भी बनेगा, वनवासी रामलोक भी बनेगा, देवीलोक सलकनपुर, मां पीतांबरा दतिया में वहां भी कॉरिडोर बनेगा। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम बन रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम प्रयासरत हैं। जाम सावलीं में हनुमान लोक भी बनेगा। यह जो हमारे प्रमुख केंद्र हैं, यहां से सांस्कृतिक पुनर्जागरण होगा और नैतिकता का संदेश सारी दुनिया में देने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें