फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP news: नाथ पर नरोत्तम का पलटवार, बोले जो अन्याय के पर्याय वो किसान न्याय योजना लेकर आ रहे

Wed, 26 Jul 2023 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 5 हॉर्स पॉवर के पम्प की माफी की घोषणा पर मिश्रा ने कहा की इससे पहले से सरकार सब्सिडी दे रही है। उन्होंने किसानों के कर्जमाफी की फिर घोषणा कर दी। किसान आपकी वजह से पहले भी ओवर ड्यू हो चुका है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ कमलनाथ की किसान न्याय योजना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। बुधवार को नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के वे लोग किसानों के लिए न्याय योजना लेकर आ रहे हैं, जो खुद अन्याय का पर्याय बन गए हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया है। 
विज्ञापन


पहले से सब्सिडी दे रही सरकार
नरोत्तम मिश्रा ने पांच हॉर्स पावर के पंप की बिल माफी की घोषणा पर कहा कि इस पर  सरकार पहले से सब्सिडी दे रही है। किसानों के लिए कर्जमाफी की फिर घोषणा पर मिश्रा ने कहा कि किसान आपकी वजह से पहले भी ओवर ड्यू हो चुका है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सपनों में रहने वाले नेता हैं। वह पुराने बिल माफ करने की बात कर रहे हैं, जबकि पहले ही हम 5324 करोड़ के बिल माफ कर चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि किसानों को 10 घंटे बिजली दे रहे हैं। कई जगह 14 घंटे बिजली दे रहे हैं। 

ज्ञान देने वालों को बेंच पर खड़ा करें
मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी ज्ञान देने वालों को बेंच पर खड़ा करें। उन्होंने आपको हास्य का विषय बना दिया है। मिश्रा ने कहा की कमलनाथ को पता नहीं कौन ज्ञान देकर चला गया। साढ़े 9 लाख किसानों का ब्याज हमारी सरकार ने माफ किया।
विज्ञापन


जांच पर बोले- हमने आइफा नहीं कराया 
वहीं मिश्रा ने यह भी कहा कि कमलनाथ जी हमारी सरकार में 55 हजार मुकदमे 2018 तक के वापस हो चुके हैं। कांग्रेस ने पुरानी कर्जमाफी नहीं की। इसलिए आज की प्रेसवार्ता के लिए आपको जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, सरकार के लगातार कर्ज लेने की जांच की मांग पर मिश्रा ने कहा कि हमने आइफा नहीं कराया, जैकलीन , सलमान को नहीं लाए। काहे की जांच कराएंगे। 15 माह की सरकार में क्यों जांच नहीं करवाई। नर्मदा सेना को लेकर बोले कि कांग्रेस की सरकार में नर्मदा में बड़ा अवैध खनन हुआ।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें