फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रियंका से नरोत्तम का सवाल, पूछा सिख दंगो के आरोपी व देश विरोधी कमलनाथ को आप का समर्थन क्यों

Fri, 21 Jul 2023 02:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ में दलित आदिवासी बच्चे निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्नाटक में जहां आपकी ही पार्टी की सरकार है, वहां जैन मुनि की 36 टुकड़े कर हत्या कर दी जाती है पर आपकी पार्टी दिल्ली तक मौन है क्यों?
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछा कि पिछली बार जनादेश लेकर ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा क्यों घोंपा?  प्रियंका गांधी को ग्वालियर की जनता से माफी मांगना चाहिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी ग्वालियर आ रही हैं। उनका स्वागत है। मिश्रा ने कहा कि कहा कि प्रियंका गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि पिछली बार जनादेश लेकर ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा क्यों घोंपा। जनता से सरोकार रखने वाले सिंधिया जी के नाम पर वोट मांगे। सिंधिया जी का चेहरा दिखाकर कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को सीएम क्यों बनाया? 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाने पर मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को गुरुद्वारा जाकर 84 के सिख दंगों के लिए माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के बगल में कमलनाथ बैठे हैं, वह सिख दंगों के दोषी है। उन्होंने प्रियंका से कहा कि आपकी दादी परमाणु परीक्षण के समय प्रधानमंत्री थी। कमलनाथ ने परमाणु परीक्षण से संबंधित जो लीक किया वह देशद्रोही की श्रेणी में नहीं आता। इसके बाद भी उनको आप का समर्थन क्यों? 
 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ में दलित आदिवासी बच्चे निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्नाटक में जहां आपकी ही पार्टी की सरकार है, वहां जैन मुनि की 36 टुकड़े कर हत्या कर दी जाती है पर आपकी पार्टी दिल्ली तक मौन है क्यों? जनता इस सबके लिए आपको माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि प्रियंका गांधी मेरे सवालों का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें