फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को राहत, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दर्ज केस वापस होंगे

Thu, 08 Jun 2023 08:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों के खिलाफ दो साल पहले अलग-अलग धाराओं में कोविड-19 लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज हुए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा।  
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही कोरोना के समय लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। मध्य प्रदेश संभवतः यह फैसला लेने वाला पहला राज्य बन गया है।  

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर यह तय किया गया है कि कोविड-19 लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ जो साधारण धाराओं के केस दर्ज हुए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोविड लॉकडाउन का पालन नहीं करने के कारण आम जनों पर धारा 188, 269, 270, 271 भारतीय दंड विधान, महामारी अधिनियम 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए थे। इसमें पहले लॉकडाउन (20.3.20 से 30.6.20) के दौरान 32 हजार 463 प्रकरण धारा 188 आईपीसी में और 669 प्रकरण महामारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए थे। दूसरे लॉकडाउन (13.3.21 से 19.6.21) में 22 हजार 336 प्रकरण धारा 188 आईपीसी में और 1,202 प्रकरण महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए।

हुक्का बार प्रतिबंध विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी
नरोत्तम मिश्रा ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के हुक्का बार प्रतिबंध विधेयक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। आगामी विधानसभा सत्र में हुक्का-बार, लाउंज का प्रतिबंधित करने के लिए सिगरेट, तंबाकू विज्ञापन प्रतिशेष व्यापार, वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण विनियमन-2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


दमोह मामले में एनआईए को सहयोग करेंगे   
दमोह के गंगा जमना स्कूल के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धारा 295ए, 506 बी, 75, 82 जेजे एक्ट ऐसी अनेक धाराओं में कायमी की गई है। आगे जैसे-जैसे जांच और बिंदु आएंगे, वैसे ही और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बयानों में आगे जिनके नाम आएंगे,स उनके नाम जोड़े जाएंगे। अभी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें कौन शिक्षक प्रताड़ित करते थे, उन्हें भी देखेंगे। स्कूल की एनआईए से जांच के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि जब टेरर फंडिंग या अन्य कुछ मामले सामने आते हैं तो राष्ट्रीय एजेंसी जांच करती है। अभी गंगा जमना स्कूल को लेकर एनआईए ने संपर्क नहीं किया है। यदि हमसे कोई संपर्क करेगा तो राज्य की पुलिस पूरा सहयोग करेगी। 

मिश्रा से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की मुलाकात
डिंडोरी जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र बिहारी शुक्ला से मुलाकात पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मिले हैं। कांग्रेस में जिस तरह उनकी चरित्र हत्या की कोशिश की गई है। उसे लेकर वह काफी दुखी हैं। वह मानते हैं कि कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स करती है। ऐसा उन्होंने मुझे बातचीत में बताया। ऐसे लोग जो इस तरह की राजनीति करते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की भी उन्होंने मांग की है। 
 
कमलनाथ पर साधा निशाना 
कांग्रेस की संदेश यात्रा पर गृहमंत्री ने कहा कि यात्रा निकालना अच्छी बात है, लेकिन अब तक जितनी यात्रा कमलनाथ जी ने निकाली है उसमें स्वयं शामिल नहीं हुए। उम्र के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। 

प्रियंका जी पहले माफी मांगी 
प्रियंका गांधी के जबलपुर आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी को कर्नाटक से लेकर मध्य प्रदेश तक में पहले किए वादों को नहीं निभाने के लिए माफी मांगना चाहिए। अभी बेंगलुरु में बिजली के दाम बढ़ा दिए यह जनता के साथ धोखा है। मध्यप्रदेश में आए थे तो बोला था कि कर्ज 10 दिन में माफ कर देंगे नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। यह धोखा किसान के साथ है। बेरोजगारी भत्ता का वादा देकर युवाओं के साथ धोखा किया। पहले वे माफी मांगे और फिर प्रियंका गांधी वाड्रा जी आए तो उनका स्वागत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें