फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मप्र पर्यटन निगम को मिला 'बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड' का अवॉर्ड, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Fri, 23 Feb 2024 09:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग सदैव ही प्रदेश में भ्रमण के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की सुलभता, सुगमता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हुई SATTE एग्जिबिशन के दौरान मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, नवाचार करने, पर्यटकों को अनुभव आधारित पर्यटन प्रदान करने एवं पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (एमपीटीबी) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई देश की प्रमुख ट्रेवल प्रदर्शनी एसएटीटीई (साउथ एशियन ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) में एमपीटीबी को ‘बेस्ट टूरिज्म स्टेट बोर्ड’ का अवॉर्ड दिया गया है। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग सदैव ही प्रदेश में भ्रमण के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की सुलभता, सुगमता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न नवाचर एवं पहलों के माध्यम से अधिक से अधिक पर्यटक 'हिंदुस्तान के दिल' को देखने के लिए पहुंचे, ऐसा प्रयास रहता है। 

बोर्ड की ओर से यह सम्मान उप संचालक युवराज पडोले ने ग्रहण किया। बता दें, तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बोर्ड ने प्रमुखता से सहभागिता कर देश एवं विदेशों से आए ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेर्ट्स, होटेलियर्स एवं विभिन्न हितधारकों के समक्ष प्रदेश के पर्यटन स्थलों एवं उत्पादों को प्रचारित किया। एमपीटीबी स्टॉल पर आगंतुकों को सांची, अमरकंटक, नर्मदा के घाटों और अन्य गंतव्यों के वर्चुअल टूर का अनुभव करने का भी मौका मिला। बोर्ड को यह सम्मान पर्यटन, बुनियादी ढांचे के विकास, स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, राज्य की संस्कृति और विरासत के संरक्षण इत्यादि क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें