फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: सांसद बोले-भोपाल मुसलमानों का नहीं, सम्राट अशोक का, PCC चीफ ने कहा-सांसद की बुद्धि पर मुझे तरस आता है

Mon, 25 Aug 2025 07:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आलोक शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा कि ये भोपाल मुसलमानों का भोपाल नहीं है। ये भोपाल सम्राट अशोक का है। प्रतिहार वंश, चंद्रगुप्त मौर्य, राजा भोज परमार वंश का भोपाल है। जीतू पटवारी ने पलटवार किया और उन्होने कहा है कि आलोक शर्मा की बुद्धि पर मुझे तरस आता है। 
विज्ञापन
आलोक शर्मा और जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा कि ये भोपाल मुसलमानों का भोपाल नहीं है। ये भोपाल सम्राट अशोक का है। प्रतिहार वंश, चंद्रगुप्त मौर्य, राजा भोज परमार वंश का भोपाल है। यह भोपाल रानी कमलापति का है। आएं और हम सब लोग मिलकर सनातन संस्कृति की रक्षा करते रहें। इस पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पलटवार किया है। उन्होने कहा है कि आलोक शर्मा की बुद्धि पर मुझे तरस आता है। ये भोपाल मप्र का है, देश का है। एक-एक नागरिक का है, ये सांसद बने हैं या केवल बयानबाज बने हैं। यह कहना कि ये इसका नहीं, वो उसका नहीं हैं। तब ही तो हम कहते हैं कि आप संविधान विरोधी हो, अंबेडकर विरोधी, दलित विरोधी और देश विरोधी हो।
विज्ञापन



लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
सांसद आलोक भोपाल के करोंद में एक मटकी फोड़ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने आयोजित किया था। मंच से लोगों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने ये बात कही। कार्यक्रम में आलोक शर्मा ने शारिक मछली से लेकर प्यारे मियां तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यह भी पढ़ें-कमलनाथ के खुलासे पर नरोत्तम मिश्रा का तंज,बोले- “कांग्रेस की नाव को कप्तान ने ही छेद कर डुबोया”
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भोज और रानी कमलापति का भोपाल
इधर मंत्री विश्वास सारंग ने आलोक शर्मा के बयान का समर्थन किया है। विश्वास सारंग ने कहा कि हम कब से कहते आ रहे हैं कि नवाबों और मुगलों ने भोपाल पर कब्जा किया था। मुगलों और नवाबों का यहां पर कोई हक नहीं रहा। यह शहर नवाबों का नहीं बल्कि राजा भोज और रानी कमलापति का है।

यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो के अंतिम परीक्षण की तैयारियां तेज, सुरक्षा का जिम्मा SAF मेट्रो कंपनी को सौंपा जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें