फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में जीता कांस्य पदक, सीएम ने दी बधाई

Sat, 31 Aug 2024 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रुबीना फ्रांसिस की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज और जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विज्ञापन
जबलपुर की बेटी ने पैरालंपिक में बढ़ाया MP का मान - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) इवेंट में कांस्य पदक जीता। रुबीना ने फाइनल मुकाबले में 211.1 अंक हासिल किए, जिससे भारत को इस पेरिस पैरालंपिक खेलों में कुल पांचवां मेडल मिला।
विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन यादव ने रुबीना को बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रुबीना फ्रांसिस की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज और जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी यह जीत देश और प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए संघर्ष से सफलता का प्रेरणास्त्रोत बनेगी। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपकी इस जीत का क्रम लगातार जारी रहे और आप इसी तरह देश और मध्यप्रदेश को गर्वित करती रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें