फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पढ़ाई के लिए विधायक डोडियार का 10 माह का वेतन छोड़ने का फैसला,विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एलएलएम की पढ़ाई के लिए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने करीब 10 महीने तक विधायक वेतन और भत्ते नहीं लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति में जहां जनप्रतिनिधियों के वेतन और सुविधाओं को लेकर अक्सर चर्चा होती है, वहीं सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग मिसाल पेश की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर करीब 10 महीने तक विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ता नहीं लेने का अनुरोध किया है। डोडियार ने बताया कि उनका चयन भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) के एक वर्षीय एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रम में हुआ है। नियमित अध्ययन और विश्वविद्यालय के उपस्थिति नियमों का पालन करने के कारण उन्होंने 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक विधायक वेतन और भत्ते का भुगतान स्थगित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


ये भी पढृें- MP Tech Conclave: मध्य प्रदेश में 40 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी, भोपाल-इंदौर में बनेंगे बड़े आईटी पार्क

उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह फैसला पूरी तरह स्वैच्छिक है और किसी प्रकार के दबाव में नहीं लिया गया है। भविष्य में आवश्यकता होने पर वे वेतन और भत्ते दोबारा शुरू करने के लिए अलग से आवेदन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय की, नरोत्तम मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

डोडियार ने कहा कि पढ़ाई के दौरान भी वे अपने संवैधानिक दायित्वों से पीछे नहीं हटेंगे। विधानसभा सत्र में प्राथमिकता से शामिल होंगे, क्षेत्र में जनसुनवाई करेंगे, सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि में विधानसभा क्षेत्र के दौरे और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। विधायक का कहना है कि शिक्षा और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए वे जनता की सेवा जारी रखेंगे। उनका यह फैसला प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें