फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री बनाम ब्यूरोक्रेसी! ट्रांसफर को लेकर मंत्री ने CM-CS से की शिकायत, सचिव से मांगा गया जवाब

Tue, 14 Jul 2026 08:06 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर को लेकर मंत्री और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत कर सचिव पर मनमाने तबादले करने का आरोप लगाया है, जबकि सचिव ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और आईएएस जॉन किंग्सली एआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार में तबादलों को लेकर मंत्री और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बीच विवाद सामने आया है। ट्रांसफर की विंडो बंद होने के करीब एक माह बाद सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि विभागीय सचिव ने केवल अपनी पसंद के तबादले किए, जबकि मंत्री की अनुशंसित सूची पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MP में UCC लागू होने की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट; इसी माह बन सकता है कानून
 
कुशवाहा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव को भेजी नोटशीट में आरोप लगाया है कि विभाग के सचिव जॉन किंग्सली ने केवल उन्हीं तबादलों को मंजूरी दी, जिनमें उनकी रुचि थी। मंत्री का कहना है कि उनके द्वारा भेजी गई सूची को पूरी तरह रोक दिया गया। दूसरी ओर, सचिव जॉन किंग्सली ने इन आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि मंत्री के साथ हुई बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी थी, अंतिम सूची में उनके स्थान पर दूसरे नाम शामिल कर दिए गए थे। इसी कारण उस सूची पर कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि मंत्री ने अपनी शिकायत के साथ कुछ दस्तावेज और एक व्हाट्सएप चैट का भी उल्लेख किया है, जिसमें कथित तौर पर पैसे मांगने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: डीजीपी मकवाना की माताजी गंगादेवी का अंतिम संस्कार उज्जैन में संपन्न, सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचने के बाद शासन स्तर पर गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, उद्यानिकी सचिव से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।   चर्चा है कि ट्रांसफर सीजन के दौरान मंत्री और अधिकारियों के बीच मतभेद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन किसी मंत्री द्वारा इस तरह लिखित शिकायत भेजे जाने और सचिव से औपचारिक जवाब तलब किए जाने का यह पहला माला है।  

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में बनेगा 19 हजार करोड़ का डेटा सेंटर, स्पेन की कंपनी करेगी निवेश; डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

बता दें प्रदेश सरकार ने 20 मई को कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी दी थी। इसके बाद 1 जून से प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक 15 दिनों के लिए हटाई गई और ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की गई। ट्रांसफर के लिए निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद सरकार ने एक दिन के लिए अंतिम तिथि बढाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें