कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रतीक बताया, बल्कि इसे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और देशविरोधी मानसिकता से प्रेरित करार दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को "बचपना और देशद्रोह की श्रेणी में आने वाला" बताया है। मंत्री सारंग ने कहा कि जब पूरी दुनिया हमारी सेना और सैनिकों के साहस और समर्पण का लोहा मान रही है, उस समय इस प्रकार का बयान देना अत्यंत निंदनीय और देशविरोधी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता है, बल्कि यह देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।
मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के संस्कारों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "जो व्यक्ति अपनी दादी (इंदिरा गांधी) की फोटो पर जूते पहनकर पुष्प अर्पित करता हो, वो भारत माता का सम्मान कैसे करेगा?" उन्होंने राहुल को "संस्कारहीन" करार देते हुए कहा कि उन्हें यह तक नहीं मालूम कि राजनीति में परिपक्वता और गरिमा कैसे लायी जाती है। सारंग ने कहा कि "पूरी दुनिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में देख रही है, लेकिन राहुल गांधी अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इस कदर गिर चुके हैं कि वे हर मर्यादा लांघ रहे हैं।"