फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कैबिनेट बैठक से गायब रहे मंत्री विजय शाह, वीडी शर्मा बोले- निजी कारण से भी हो सकते हैं गैर हाजिर

Tue, 20 May 2025 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शर्मा ने कहा कि संबंधित मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय-सीमा में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और सरकार कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ली रही हैं। देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में आयोजित कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे, लेकिन विजय शाह अनुपस्थिति रहे। कैबिनेट बैठक में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कई बार मंत्री व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाते हैं, ऐसा पहले भी होता रहा है। शाह की अनुपस्थिति का यही एक संभावित कारण हो सकता है।
विज्ञापन


वहीं, शाह को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि संबंधित मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय-सीमा में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और सरकार कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही कार्यवाही करेगी। 
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को हुई सुनवाई में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों वाली एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे, जिन्हें 28 मई तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी है। उसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश के डीजीपी ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। यह जांच कर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें