फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री लोधी बोले-पर्यटन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि दोगुनी मिलेगी

Wed, 13 Nov 2024 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि अतिथियों की रिव्यू की मॉनिटरिंग के लिए स्टेट लेवल डैशबोर्ड बनाए। पॉजिटिव रिव्यू को वेबसाइट पर प्रदर्शित करें। नेगेटिव रिव्यू को गंभीरता से लेकर होटल की सुविधाओं में सुधार करें। 
विज्ञापन
मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने पर्यटन निगम की समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। विजन डॉक्यूमेंट में पर्यटन गतिविधियों की विस्तार और निर्माण की योजना बनाए। जिससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ साथ सभी पर्यटकों को उच्च श्रेणी का पर्यटन अनुभव भी मिले। यह निर्देश पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन राज्य विकास निगम में समीक्षा बैठक  के दौरान दिए। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिका है। पर्यटकों के द्वारा दिए जा रहे रिव्यू का विशेष ध्यान दे। होटल में सुझाव के लिए बॉक्स रखें। अतिथियों की रिव्यू की मॉनिटरिंग के लिए स्टेट लेवल डैशबोर्ड बनाए। पॉजिटिव रिव्यू को वेबसाइट पर प्रदर्शित करें। नेगेटिव रिव्यू को गंभीरता से लेकर होटल की सुविधाओं में सुधार करें। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि होटल में स्थानीय व्यंजनों को परोसा जाए। क्षेत्रीय और स्थानीय व्यंजनों को मेनू में प्रमुखता से शामिल करे और प्रचारित करें।नर्मदापुरम में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट में अतिथियों को स्थानीय और मिलेट व्यंजन परोसे। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए होटलों की संख्या और कमरों में वृद्धि करें। पुराने होटलों का मूल्यांकन कर उन्हें रेनोवेट करने की योजना बनाए। कम ऑक्युपेंसी वाले होटलों और संपत्तियों के उचित निराकरण की योजना बनाए। सैर सपाटा के आवंटन  की प्रक्रिया को एक माह में पूर्ण करें।  

राज्य मंत्री  ने कहा कि हनुवंतिया प्रदेश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य स्थल है। यहां अधित संख्या में होटल और रिजॉर्ट निर्माण की योजना बनाए। इसके साथ अधिक से अधिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन करें। ताकि वर्षभर पर्यटक हनुवंतिया आ सकें। धार्मिक लोक के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों को प्रमुखता से समय सीमा में पूरा करे। राज्य मंत्री श्री लोधी ने निर्देश दिए कि पर्यटन निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि 50 हजार से दुगनी कर एक लाख रुपए की जाए। राज्य मंत्री श्री लोधी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से  पर्यटन निगम की संपत्तियों, गतिविधियों, उपलब्धियों, नवाचारों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें