फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदाई को बनाया यादगार, जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने खुद ड्राइव कर कर्मचारी को घर छोड़ा

Fri, 01 May 2026 09:44 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सेवानिवृत्त ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचाया। विदाई का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की खूब सराहना बटोर रहा है।
विज्ञापन
राजगढ़ सीईओ इच्छित गढ़पाले कार चलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तंत्र में अक्सर अधिकारी और कर्मचारियों के बीच औपचारिक दूरी देखने को मिलती है, लेकिन एक भावुक कर देने वाला उदाहरण सामने आया है, जहां संवेदनशीलता और सम्मान की अनोखी मिसाल देखने को मिली। जिला पंचायत में वर्षों तक सेवाएं देने वाले एक ड्राइवर की सेवानिवृत्ति को जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने खास बना दिया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह के बाद जब कर्मचारी को घर लौटना था, तब एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने खुद गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली और ड्राइवर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भावुक कर देने वाला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Rain Alert Districts: प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी पर लगा ब्रेक, 17 जिलों में अलर्ट जारी
विज्ञापन


दरअसल, यह वही कर्मचारी थे, जिन्होंने वर्षों तक अधिकारियों को उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाया। ऐसे में उनके सेवा काल के अंत पर उन्हें उसी सम्मान के साथ विदा करना, मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक बन गया। इस छोटे लेकिन प्रभावशाली कदम ने यह संदेश दिया कि पद चाहे कोई भी हो, हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जिला पंचायत CEO की इस सादगी और मानवीय पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे “सच्चे नेतृत्व” की मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण सरकारी व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाते हैं। यह घटना न सिर्फ एक कर्मचारी के लिए यादगार पल बन गई, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों और आपसी सम्मान की भावना को भी मजबूती देने वाली साबित हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज और नीति : प्राधिकरणों में नियुक्तियों से सिंधिया-तोमर दोनों खुश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें