फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वन विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. समीता राजौरा बनीं प्रदेश की नई चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन

Wed, 01 Apr 2026 06:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वन विभाग में चार वरिष्ठ भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के ट्रांफसर हुए हैं। वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. समीता राजौरा को मध्य प्रदेश की नई चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन बनाया गया है। वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन अब इस जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. समीता राजौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश वन विभाग में महत्वपूर्ण तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य शासन ने 1 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में चार वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि 1992 बैच डॉ. समीता राजौरा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) यानी चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन बनाया गया है। वे वर्तमान में राज्य लघु वनोपज संघ की प्रबंध संचालक थीं। बता दें वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन  एक माह से प्रधान मुख्य वन संरक्षक  (वन्य प्राणी) का कार्यभार भी संभाल रहे थे। अब राजौरा के पदभार लेने के बाद वह इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 16 साल की लड़की हुई गर्भवती: दादी से बोली पेट दर्द, पुलिस को बताया सामूहिक दुष्कर्म; सामने आया आशिक का कारनामा
विज्ञापन


वहीं, 1990 बैच के आईएफएस विभाष कुमार ठाकुर जो पहले प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) थे, उनकी सेवाएं अब लोक सेवा प्रबंधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर दी गई हैं। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 1995 बैच की आईएफएस अधिकारी अर्चना शुक्ला जो वन विकास निगम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर थीं, अब उन्हें अनुसंधान एवं विस्तार मुख्यालय, भोपाल का प्रभार सौंपा गया है। 1997 बैच की आईएफएस कमोलिका मोहन्ता  अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-2) के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अब अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा राज्य लघु वनोपज संघ की प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनकी सेवाएं भी प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में हत्या से भड़का जनाक्रोश: हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे, उग्र प्रदर्शन हुआ; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें