सीएम से सेक्का क्लाइमेट फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट और अन्य पदाधिकारियों ने की मुलााकत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को मंत्रालय में सेक्का क्लाइमेट फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट क्ले स्ट्रेंजर और सीमा पॉल तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर (IECC) के सीनियर एडवाइजर मोहित भार्गव ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवकरणीय ऊर्जा के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रदेश में निवेश करने और निर्माण इकाइयां स्थापित करने के प्रति उत्साहित हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उद्योगों के साथ-साथ किसानों और आम नागरिकों को भी सौर ऊर्जा व अन्य वैकल्पिक स्रोतों से किफायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक में स्वच्छ और सतत भविष्य को लेकर साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।