फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत बिगड़ी, एम्स भोपाल में भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 10:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल को सोमवार शाम को उन्हें तेज बुखार के बाद भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
राज्यपाल मंगूभाई पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार शाम को अचानक बिगड़ गई। उन्हें भोपाल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के बाद उन्हें सोमवार शाम 7 बजे तुरंत एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली। एम्स में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें