फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर विकास प्राधिकरण की कमान मधुसूदन भदौरिया को, उज्जैन में रवि सोलंकी बने अध्यक्ष

Sun, 26 Apr 2026 08:04 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने ग्वालियर, उज्जैन और अमरकंटक विकास प्राधिकरणों में नई राजनीतिक नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नगरीय विकास विभाग के आदेश के बाद इन नियुक्तियों को संगठन और सत्ता के संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहन सरकार ने ग्वालियर, उज्जैन और अमरकंटक विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां करते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया को नियुक्त किया गया है। वहीं सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी अशोक शर्मा को सौंपी गई है। यहां हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी
विज्ञापन


वहीं, अमरकंटक विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष राजेंद्र भारती को बनाया गया है। उधर, उज्जैन विकास प्राधिकरण की कमान रविन्द्र (रवि) सोलंकी को सौंपी गई है। इसके साथ ही मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण में विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु) , सुशीला जाटवा और दुर्गा विलोटिया को सदस्य बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन के पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनोज पुष्प ने आदेश जारी कर महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार, ग्वालियर निवासी महेंद्र सिंह यादव बड़ागांव सोसाइटी के सदस्य हैं।  
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र कल: महिला आरक्षण पर सरकार लाएगी शासकीय संकल्प, भाजपा-कांग्रेस आमने सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें