फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में लवजिहाद! युवक ने धर्म छिपाकर नाबालिग से की दोस्ती, फिर किया किडनैप

Wed, 06 Dec 2023 09:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरागढ़ के युवक ने नाबालिग से नाम छिपाकर दोस्ती की। जब किशोरी को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है तो उसने दूरी बना ली। इसके बाद भी आरोपी जबरन उसका पीछा कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के एक युवक ने पहले धर्म छिपाकर किशोरी से दोस्ती की। जब किशोरी को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है तो उसने दूरी बना ली। इसके बाद भी आरोपी जबरन उसका पीछा कर परेशान करने लगा। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


बैरागढ़ पुलिस के अनुसार इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। कुछ समय पहले सोनू नामक युवक ने उससे दोस्ती की। सोनू बैरागढ़ में रहता है और एक सैलून दुकान पर काम करता है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। इस बीच किशोरी को पता चला कि सोनू का पूरा नाम सोनू खान है तो उसने उससे दूरी बना ली। उसके बाद से सोनू खान किशोरी का पीछा कर उसे परेशान करने लगा। वह मोबाइल पर मैसेज भी भेजता था।

मंगलवार को पीड़िता कोचिंग से निकलकर घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे सोनू मिल गया और जबरन अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया। सोनू का कहना था कि उसके साथ नहीं चलेगी तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। लड़की जबरन लेकर जाते हुए मोहल्ले के एक व्यक्ति ने देख लिया था, जिसने इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को दी। परिजनों ने लड़के के घरवालों की मदद से उसे वापस बुलवाया तो वह किशोरी को छोड़कर भाग निकला। उसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे, जहां उसने अपहरण करने, छेड़छाड़ करने और जाति से अपमानित करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें