फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में लोकायुक्त की कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 02:24 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी मकान की लीज नवीनीकरण के लिए पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस के साथ गिरफ्तार डाटा एंट्री ऑपरेटर बीच में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस मध्य प्रदेश की टीम ने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोपाल स्थित गोमन्तिका परिसर के संपदा शाखा कार्यालय में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल पर एक आवेदक से लीज नवीनीकरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता, जो सुल्तानाबाद क्षेत्र का निवासी है, ने लोकायुक्त से संपर्क कर बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर आवंटित मकान की लीज बढ़ाने के लिए आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पहले इसकी गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, केंद्र से पुनर्विचार की मांग
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आवेदक को पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई कार्यालय परिसर में ही की गई, जिससे वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव बोले- जल है तो कल है का नहीं कोई विकल्प, 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें