फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अनूसचित जाति विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

Mon, 18 Aug 2025 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल में आयुक्त अनुसूचित जाति विकास कार्यालय के सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है। जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के लिए आरोपी ने पांच लाख रुपए की मांग की थी। 
 
विज्ञापन
लोकायुक्त ने सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी को एक लाख की रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के बदले 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, भोपाल मेट्रो शुभारंभ और किसान सम्मेलन में आने का दिया न्योता
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा वाणिज्य कर कार्यालय में कार्यरत उषा दाभीरकर ने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत की थी। श्शिकायत में बताया था कि उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग राजीव गांधी भवन भोपाल में की जा रही है। जांच को दबाने के लिए विभाग का सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार पांच लाख रुपए की मांग कर रहा हैं। शिकायत के जांच में सही पाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जला बिछाया और पंचशील नगर स्थित मकान में सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को एक लाख रुपए की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP को मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प: रतलाम में सीएम ने किए 246 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें