लोकायुक्त की टीम रविवार को भी निगम कार्यालय पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल नगर निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने रविवार सुबह सेंट्रल वर्कशॉप पर छापेमारी की। माता मंदिर क्षेत्र के पास स्थित इस कार्यालय में सुबह करीब 9 बजे टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसी मामले में दो दिन पहले लोकायुक्त ने अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और जालसाजी से जुड़े प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में सेंट्रल वर्कशॉप से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन संदिग्ध पाए जाने के बाद यहां छापा डाला गया।