फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री के घर लोकायुक्त छापा, पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति और 86 लाख के जेवर मिले

Fri, 09 Aug 2024 03:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

लोकायुक्त की टीम शुक्रवार सुबह नगर निगम से सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री पीके जैन के निवास और कार्यालय पर छापा मारा। टीम के सदस्यों जैन के घर और कार्यालय से दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को जब्त किया है। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री और वर्तमान में संविदा पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कार्यरत प्रदीप कुमार जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। जैन के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। 

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री और वर्तमान में संविदा पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कार्यरत प्रदीप कुमार जैन के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी। इसका सत्यापन कराया गया। इसमें प्रारंभिक जांच में आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद प्रदीप कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर शुक्रवार को उनके आवास और कार्यालय पर लोकायुक्त की दो टीमों ने तलाशी कार्यवाही की गई। लोकायुक्त टीम को तलाशी के दौरान पांच करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति, 86 लाख से ज्यादा के जेवरात के बिल, लाखों के निवेश के दस्तावेज और विदेश यात्रा के दस्तावेज प्राप्त हुए है। टीम को एक लॉकर और भोपाल में पांच प्रॉपर्टी की जानकारी भी मिली है।   

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार पीके जैन के विदेशी निवेश की जानकारी भी मिली है। इसकी टीम जांच कर रही है। जैन कुछ दिन पहले ही कनाड़ा से लौटे हैं। जैन भोपाल नगर निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में संविदा पर अधीक्षण यंत्री के पद पर है। जैन का एयरपोर्ट रोड स्थित लॉड्स कॉलोनी में करीब 6000 वर्गफीट में बना कोठीनुमा बंगला है। इसके अलावा भी चार प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें