फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाइसेंस प्रक्रिया अटकी, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं ओला-उबर की टैक्सियां, परिवहन विभाग पर उठे सवाल

Thu, 20 Aug 2026 05:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में ओला-उबर की टैक्सी सेवाओं के संचालन को लेकर परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया लंबित होने के बावजूद दोनों कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर टैक्सी सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन
ओला, उबर व रैपिडो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालन को लेकर परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ओला और उबर के एग्रीगेटर लाइसेंस की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित बताई जा रही है, इसके बावजूद दोनों कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर टैक्सी बुकिंग और संचालन जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लाइसेंस प्रक्रिया पूरी हुए बिना कंपनियां किस आधार पर प्रदेश में सेवाएं संचालित कर रही हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत, 20 किमी दायरे में अब ऑनलाइन भी बनेगा लोकल पास

2019 में मिला था एग्रीगेटर लाइसेंस
जानकारी के मुताबिक, ओला और उबर को मध्यप्रदेश में एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए वर्ष 2019 में लाइसेंस जारी किए गए थे। बाद में लाइसेंस से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण इनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो सका। पिछले करीब एक साल से लाइसेंस की स्थिति लंबित या होल्ड बताई जा रही है। इसके बावजूद दोनों कंपनियों के माध्यम से अनुबंधित टैक्सियां प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चल रही हैं। आरोप है कि कंपनियों की ओर से अनुबंधित वाहनों से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग के साथ साझा नहीं की जा रही है। इसके अलावा यात्रियों की शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी भी विभाग को उपलब्ध कराने को लेकर सवाल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को विश्वास सारंग ने घेरा, बोले- देश की एकता-अखंडता पर प्रहार
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
ओला-उबर जैसी ऐप आधारित सेवाओं का इस्तेमाल रोजाना बड़ी संख्या में यात्री करते हैं। ऐसे में ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन, वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच बेहद अहम हो जाती है। लाइसेंस की प्रक्रिया लंबित होने के बीच यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि प्लेटफॉर्म से जुड़ी टैक्सियों की नियमित जांच और निगरानी किस स्तर पर की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है, यह भी स्पष्ट होना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल के छह लेन बायपास से हजारों पेड़ों पर संकट, 36 किमी सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा कोलार में कटाई

ओला-उबर ने किया लाइसेंस के लिए आवेदन
परिवहन विभाग के डिप्टी कमिश्नर किरण शर्मा ने बताया कि ओला और उबर ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आवेदन में जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें पूरा कराने की प्रक्रिया चल रही है। कमियां दूर होने के बाद लाइसेंस के नवीनीकरण करने की कार्रवाई संबंधित आरटीओ की तरफ से की जा रही हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें