फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के वन विहार में किंग कोबरा नागार्जुन की मौत, कर्नाटक से दो महीने पहले लाया गया था

Wed, 18 Jun 2025 09:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से एक दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक खबर सामने आई है। हाल ही में कर्नाटक के पिलिकुला जैविक उद्यान से लाए गए दो दुर्लभ किंग कोबरा में से एक "नागार्जुन" की मौत हो गई है। पांच वर्षीय यह सर्प 6 अप्रैल को वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत लाया गया था। 
विज्ञापन
किंग कोबरा (फाइल फोटो) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां लाए गए दो किंग कोबरा नागों में से एक नागार्जुन की मौत हो गई है। यह दुर्लभ सर्प अप्रैल में कर्नाटक के मैंगलोर स्थित पिलिकुला जैविक उद्यान से वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत लाया गया था। वन विहार में 6 अप्रैल को पहुंचे इन दोनों नर कोबरा नागशयना (उम्र लगभग 8 वर्ष) और नागार्जुन (उम्र लगभग 5 वर्ष) की चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को जब नागार्जुन की गतिविधियों में कोई हलचल नहीं देखी गई, तो कर्मचारियों ने जांच की। परीक्षण में उसे मृत पाया गया। फिलहाल नागार्जुन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिससे मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वन विहार प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और विशेषज्ञों की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें