फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ ने मतदान के आंकड़ों में हुए बदलाव को लेकर पूछा- इतना बड़ा अंतर कैसे आया, इसकी वजह क्या है?

Wed, 22 May 2024 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव आयोग से कहा है कि रियल टाइम मतदान और उसके बाद संशोधित आंकड़ों में 1.07 करोड़ वोटों की वृद्धि हुई है। इतने बड़े बदलाव को लेकर इलेक्शन कमीशन स्थिति स्पष्ट करे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चारों चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, देश में अब तक पांच चरणों में मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग को घेरा है।

विज्ञापन


बता दें कि कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में रियल टाइम मतदान और बाद में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित मतदान के आंकड़ों में अब तक 1.07 करोड़ वोटों की वृद्धि हुई है। रियल टाइम और संशोधित आंकड़ों में वोटों की इतनी बड़ी वृद्धि अभूतपूर्व एवं चौंकाने वाली है।
 



तत्काल स्थिति को स्पष्ट करे आयोग
कमलनाथ ने आगे लिखा कि माननीय निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि वह तत्काल स्थिति को स्पष्ट करे। चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होने के साथ पारदर्शी भी होनी चाहिए। पारदर्शिता के अभाव में कई बार सही प्रक्रिया भी गलत दिखाई देने लगती है। माननीय निर्वाचन आयोग को सभी भ्रम और शंका दूर करने के लिए सामने आना चाहिए और स्पष्ट बताना चाहिए कि आखिर वोटिंग के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर कैसे आया और इसकी क्या वजह है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें