फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले-आम आदमी की पीड़ा का उड़ाया मजा

Mon, 07 Apr 2025 06:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

केंद्र सरकार के रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की पीड़ा का मजाक उड़ाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करने पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपया की वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम आदमी पर महँगाई का चाबुक चलाया है। भोपाल में अब सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर ने साधा निशाना, बोले- राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा

उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही रसोई का बजट आसमान छू रहा था, दाल, सब्ज़ियों, खाद्य तेल, आटा और राशन का दूसरा सामान पहले से ही महंगा है। अलग अलग संस्थाओं की रिपोर्ट बताती है कि बढ़ी हुई महंगाई के कारण लोग कर्ज़ के बोझ में डूबते जा रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई लिखाई तक का ख़र्च नहीं उठा पा रहे।ऐसे में सरकार को महँगाई में राहत देने का कोई क़दम उठाना चाहिए था। लेकिन राहत देने के बजाय सरकार ने गैस सिलेंडर महँगा करके आम आदमी की पीड़ा का मज़ाक उड़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर ध्वज फहराया, वीडी शर्मा बोले- आज हर जगह कमल खिल रहा

कमलनाथ ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को तत्काल बढ़ी हुई क़ीमतें वापस लेनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती थी। वर्तमान सरकार ने जानबूझकर सब्सिडी समाप्त की और धीरे धीरे गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुँचा दिये। यह पूरी तरह से जन विरोधी कदम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें