फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-मतलब की बात मिनटों में होती हैं, घंटों में नहीं

Fri, 11 Aug 2023 10:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया कि उनकी हजारों बातों में हर बात थी, सिवाय उसके जिसकी दरकार थी। मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर संबोधन को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन पर निशाना साधा है। नाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मतलब की बात मिनटों में होती हैं, घंटों में नहीं। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया कि उनकी हजारों बातों में हर बात थी, सिवाय उसके जिसकी दरकार थी। मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं। नाथ ने आगे लिखा कि ‘जवाब’ और ‘जवाबदेही’ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, जनता पर अहसान नहीं। 

 

बता दें लोकसभा में विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था। इस पर गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष के गठबंधन india को घमंडिया गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। हर कोई पीएम बनना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें