फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा के रिपोर्ट कार्ड पर कमलनाथ ने साधा निशाना, बोले झूठे कामों के बजाए असली करतूतों का हिसाब दें

Sun, 20 Aug 2023 11:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने विकास कार्यों को गिना रही हैं। तो वहीं, कांग्रेस उसके कामों के दावों पर सवाल उठा कर घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन
अमित शाह और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने कामों को रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निशाना साधा है। कमलनाथ ने भाजपा के रिपोर्ट कार्ड पर तंज कसते हुए कहा कि झूठे कामों के बजाए असली करतूतों का हिसाब दें। बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े 18 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इसे गरीब कल्याण का महाअभियान नाम दिया है। 
विज्ञापन




पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सुना है, आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किए गए कामों का हिसाब देने वाली है। लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए।

पूर्व सीएम ने लिखा कि 50% कमीशन राज चलाने वाली भाजपा अपने हिसाब पत्र में जनता को बताए  इन्वेस्टर सम्मिट का हिसाब।  33 लाख करोड़ की निवेश घोषणाओं का हिसाब।
विज्ञापन

महिला अपराध में नंबर 1 रहने का हिसाब। बाल अपराध में नंबर 1 होने का हिसाब, बुजुर्ग अपराध में नंबर 2 होने का हिसाब। आदिवासी अत्याचार में नंबर 1 होने का हिसाब, दलित अत्याचार का हिसाब। साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज का हिसाब। घोटालों का हिसाब। 50% कमीशन का हिसाब।  25000 घोषणाओं का हिसाब। बेरोजगारी का हिसाब। महंगाई का हिसाब। किसान के कर्जदार होने का हिसाब। ओबीसी के साथ अन्याय का हिसाब। गरीबों को अनाज न मिलने का हिसाब। बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हिसाब।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें