फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, बोले-नर्सिंग कॉलेज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया

Thu, 21 Sep 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार ने मध्य प्रदेश के नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों छीन लिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीति दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। गुरुवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए सवाल पूछे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार ने नर्सिंग कॉलेज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार ने मध्य प्रदेश के नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों छीन लिए हैं। पहले तो शिवराज सरकार ने नर्सिंग कॉलेज में मान्यता देने, फैकल्टी की नियुक्ति करने, एडमिशन करने और डिग्री देने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया और अब न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर अत्याचार कर रही है।बुधवार को जबलपुर में पूरे प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों ने प्रदर्शन किया। अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों पर वाटर कैनन का उपयोग कर शिवराज सरकार ने अपना तानाशाही चेहरा उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को? असली अपराधी तो आप हैं। आप जिन छात्रों पर वाटर कैनन चला रहे हैं, वह तो पीड़ित हैं। आपने फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी और उससे नर्सिंग घोटाला हुआ। तीन साल से परीक्षाएं न होने से छात्र परेशान हो रहे हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छात्र आपसे पूछ रहे हैं कि आपको इस अपराध के लिए क्या दंड दिया जाए? वे जानना चाहते हैं कि नर्सिंग घोटाले के सूत्रधार आप नहीं तो और कौन है? अगर आप सूत्रधार नहीं हैं तो आपने आज तक संबंधित विभाग के मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया? अगर आप सूत्रधार नहीं है तो आखिर कैसे 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेज को गलत तरीके से मान्यता मिल गई? अगर आप सूत्रधार नहीं है तो हाई कोर्ट से सख्त फैसला आने के बावजूद आपने आज तक कोई बड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की? नर्सिंग घोटाले में आपका भ्रष्टाचार का रेट कार्ड क्या था? कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी याद रखिए कि इन छात्रों के साथ आपने जो अन्याय और भ्रष्टाचार किया है, उसका हिसाब बहुत जल्द मध्य प्रदेश की जनता करने वाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें