मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। इसको लेकर अब राजनीतिक पार्टियों के केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जबलपुर और शहडोल दौरे पर रहेंगे। वहीं, बुधवार को इंदौर एवं उज्जैन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा जनसभा, बैठक और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को शहडोल एवं जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। नड्डा सुबह 11.30 बजे से जबलपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा जबलपुर आएंगे और शाम पांच बजे स्थानीय मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6.10 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 7.10 बजे पद्मश्री डॉ. एच.सी.डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे। वहीं, अगले दिन तीन अप्रैल को नड्डा उज्जैन जाएंगे। सुबह 10.45 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे से इंदौर में क्लस्टर की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।