फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में जियो ने 5-जी इंटरनेट सेवा शुरू की, यूजर्स को मिलेगी हाई स्पीड

Thu, 29 Dec 2022 11:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रिलायंस जियो ने भोपाल के साथ ही इंदौर में भी 5-जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के दो बड़े शहरों में 5-जी सेवा शुरू करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है।
विज्ञापन
5-G - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल समेत इंदौर में रिलायंस जियो ने अपनी 5-जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। जनवरी में ग्वालियर और जबलपुर में सेवा शुरू हो जाएगी। 5-जी इंटरनेट सेवा से यूजर्स को कॉल ड्राप, वीडियो और फोटो डाउनलोड करने में आने वाले दिक्कतों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

 
रिलायंस जियो ने भोपाल के साथ ही इंदौर में भी 5-जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के दो बड़े शहरों में 5-जी सेवा शुरू करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। बता दें उज्जैन महाकाल लोक में 5-जी सेवा की शुरुआत के समय जल्द ही भोपाल और इंदौर में सेवा का शुभारंभ करने की बात कही गई थी। इसके जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समय शुरुआत करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कंपनी ने उससे पहले ही सेवा शुरू कर दी। वहीं, नए साल में ग्वालियर और जलबलपुर शहर को भी 5-जी सेवा का लाभ मिल जाएगा। वहीं, साल के अंत तक प्रदेश के हर शहर और कस्बे को हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस से जोड़ा जाएगा।
 
5-जी सेवा के फायदें –
प्रदेश में 5-जी इंटरनेट सेवा शुरू होने से यूजर्स को फास्ट इंटरनेट स्पीड की सुविधा मिलेगी। इससे 4जी सेवा की तुलना में वीडियो और फोटो को अपलोड कुद ही सेकंड में अपलोड हो जाएंगे। यूजर्स को डाउनलोडिंग में लगने वाला समय भी बचेगा। अच्छी इंटरनेट स्पीड से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें वीडियो कॉलिंग के दौरान वीडियो की रफ्तार और क्वालिटी में कोई दिक्कत नहीं आएंगी। इसके अलावा कॉल ड्रॉप की समस्या भी खत्म होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें